बीकानेर मंडी लूट कांड का पुलिस ने चंद घण्टो में किया पर्दाफाश,लूट की रकम बरामद


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: शहर की मंडी में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है—जिस मुनीम के साथ लूट की बात कही जा रही थी, असल उसी द्वारा ये वारदात की साजिश रचने की बात सामने आ रही है,

बीकानेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कछावा के कड़े निर्देशन में पुलिस टीम ने शानदार काम करते हुए न सिर्फ आरोपी को पकड़ा, बल्कि लूटी गई रकम भी सफलतापूर्वक बरामद कर ली है।
कई ठिकानों पर दी गई दबिश
लूट की सूचना मिलते ही एसपी मृदुल कछावा ने तुरंत पुलिस टीमों का गठन किया। शक के आधार पर और मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस मुस्तैदी और गहन जांच के दौरान मुनीम की कहानी में झोल नजर आया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी से पूछताछ जारी, जल्द होगा पूरा खुलासा
शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुनीम ने रकम हड़पने की नीयत से खुद ही इस लूट की झूठी साजिश रची थी। फिलहाल आरोपी मुनीम पुलिस की हिरासत में है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी साजिश में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।
अधिकारियों का कहना है कि बीकानेर पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का आधिकारिक तौर पर विस्तृत खुलासा करेगी। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है।



































