राजस्थान में आज रात ‘ब्लैकआउट’, बंद रहेंगी लाइटें,राज्यपाल ने की अपील,जाने वजह


THE BIKANER NEWS:^जयपुर:-आज (शनिवार) रात घड़ी की सुइयां 8:30 बजाते ही प्रदेश के सबसे पॉश इलाकों और सरकारी गलियारों में सन्नाटा पसर जाएगा। पूरे प्रदेश में एक घंटे के लिए बिजली उपकरणों को विश्राम दिया जाएगा।

यह अंधेरा किसी बिजली कटौती का नतीजा नहीं होगा, बल्कि धरती को बचाने के लिए मरुधरा के एक बड़े संकल्प का हिस्सा है।
पूरी दुनिया के साथ-साथ आज राजस्थान भी पर्यावरण संरक्षण के सबसे बड़े वैश्विक अभियान ‘अर्थ ऑवर डे’ (Earth Hour Day) का गवाह बनने जा रहा है
राजभवन और सरकारी इमारतों में बंद रहेंगी लाइटें
इस 60 मिनट के ‘ब्लैकआउट’ के तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक जयपुर स्थित राजभवन सहित तमाम सरकारी इमारतों की गैर-जरूरी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने स्वयं इसकी निगरानी करने और आमजन को प्रेरित करने का बीड़ा उठाया है।
क्या बंद रहेगा और क्या रहेगा चालू?
- यह रहेगा बंद: केवल गैर-जरूरी लाइटें, सजावटी लाइट्स और फालतू चल रहे विद्युत उपकरण।
- यह रहेगा चालू: आपातकालीन सेवाएं और सभी जरूरी लाइटें सुचारू रूप से चालू रहेंगी।
“यह आने वाली पीढ़ियों के लिए निवेश है”
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेशवासियों से इस वैश्विक मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा कि, “यह महज एक घंटे की बिजली कटौती नहीं है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक निवेश है।”




































