|

शॉर्ट सर्किट से उपाध्याय के मकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चोपड़ा स्कूल के पास एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।


जानकारी के अनुसार पीड़ित रामसा उपाध्याय के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारियों ने पास रखे फर्नीचर और बिजली उपकरणों को आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में घर में रखा कीमती सोफा सेट, डबल डोर फ्रिज, अलमारी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
घटना के समय घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
BKESL की टीम ने जुटाई तकनीकी जानकारी
हादसे की सूचना मिलने पर बिजली कंपनी BKESL की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मीटर की स्थिति और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाई। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट वोल्टेज की समस्या से हुआ या घर की इंटरनल वायरिंग में खराबी के कारण।
इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे और सहायता की मांग की

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button