|

Bikaner:-शराब पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से वार कर युवक की हत्या!पुलिस जुटी जांच में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर ,देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मामला पाक सीमा पर स्थित खाजूवाला कस्बे का है।यहाँ 18KJD फांटे के पास स्थित एक ब्लॉक फैक्ट्री में काम करने आए एक 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुए आपसी विवाद का लग रहा है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतक श्रीगंगानगर का निवासी था और खाजूवाला में ब्लॉक फैक्ट्री में मिस्त्री (कारीगर) का कार्य करने के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात्रि के समय मृतक और उसके साथी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक आ गई और आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।

पुलिस और FSL टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। DYSP अमरजीत चावला और SHO रोहित चौधरी मय जाब्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साक्ष्य जुटाने और वैज्ञानिक जांच के लिए बीकानेर से FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शराब के नशे में झगड़ा होने की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button