शहर के इस थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना 12 फरवरी की रात की बताई जा रही है।
प्रार्थिया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसे लगातार तंग-परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। मानसिक तनाव में आकर विवाहिता ने नींद की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।




































