Breaking:-राजस्थान हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल में बम का जिक्र!

THE BIKANER NEWS:-जयपुर/जोधपुर:राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर और जोधपुर बेंच को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी आज सुबह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को एक ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

ई-मेल में क्या लिखा था?
धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स (RDX) बम प्लांट किए गए हैं।
तुरंत हुआ एक्शन और तलाशी
धमकी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करवाया गया और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) व डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट रूम, जजों के चैंबर और वकीलों के चैंबर्स में सघन तलाशी अभियान चलाया।
जयपुर में कुछ नहीं मिला, कामकाज शुरू
जयपुर हाईकोर्ट परिसर की गहन जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। स्थिति सामान्य होने पर वकीलों और पक्षकारों के लिए एंट्री खोल दी गई है और कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया फिर से शुरू हो चुकी है।
जोधपुर में अभी भी जांच जारी
दूसरी तरफ, जोधपुर हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा को देखते हुए अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।




































