बीकानेर में ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन में नया मोड़: मंत्री केके विश्नोई ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया, लेकिन अधूरा आदेश सुन भड़के लोग; फिर धरने पर बैठे

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर।बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई ने अनशन स्थल पर पहुंचकर लोगों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति फिर बदल गई।

सिर्फ दो संभागों में रोक पर भड़के लोग, फिर शुरू किया अनशन
सरकार ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। मंत्री के हाथों जूस पीकर अनशन तोड़ने के तुरंत बाद जब लोगों को पता चला कि यह रोक सिर्फ जोधपुर और बीकानेर संभाग तक सीमित है, तो वे भड़क गए।
नाराज लोगों ने ऐलान किया कि जब तक पूरे राजस्थान में खेजड़ी काटने पर रोक नहीं लगेगी, तब तक अनशन जारी रहेगा। इसके बाद लोग वापस अनशन पर बैठ गए।
खबर के मुख्य बिंदु:
- चाहिए।
- नहीं थे।
- मंच पर हुआ तीखा संवाद: जब मंत्री केके विश्नोई मंच से अपनी बात रख रहे थे, तभी संत सरजूदास बीच में खड़े हो गए। उन्होंने मंत्री को टोकते हुए कहा कि “इधर-उधर की बात न करें” और सीधे फैसले पर बात करने को कहा। इस दौरान माहौल थोड़ा गरमाया और संतों ने स्पष्ट कहा कि लिखित आदेश के बिना वे नहीं मानेंगे।




































