|

मुरलीधर कॉलोनी निवासी विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट और घर से निकालने का आरोप, पति और ससुराल पक्ष सहित 31 लोगों पर मुकदमा दर्ज

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। शहर के मुरलीधर व्यास नगर में रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिसकर्मियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

क्या है पूरा मामला:

मुरलीधर व्यास नगर में पानी की टंकी के पास रहने वाली संतोष पारीक ने इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल 30 अप्रैल को उसकी शादी एमडीवी कॉलोनी निवासी राजेश आचार्य के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने झगड़ा शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की मांग करने लगे।

पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप:

पीड़िता का आरोप है कि 20 अक्टूबर और 10 नवंबर को उसके साथ मारपीट की गई। हद तो तब हो गई जब रात को 10 बजे वह अपने पति के साथ घर पर थी, तभी दो पुलिसकर्मी आए और उसे घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह बेघर है।

जांच शुरू:

परिवादिया ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने साजिश के तहत शादी की और उसका स्त्रीधन हड़प कर उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पति, सास-ससुर समेत कुल 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच महिला थाने की एसआई सविता रानी को सौंपी गई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button