छबीली घाटी, मुरलीधर कॉलोनी सहित इन क्षेत्रों में कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर। निर्धारित रखरखाव कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में कल बिजली कटौती रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नई सड़क, हाफिज कॉलोनी, धनुषधारी हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनाथ पुलिया, केशवराव कुआं, छुबीली घाटी, बड़ा बाजार, पीएंडटी टंकी, लक्ष्मीनाथ मंदिर, ईश्वर आईटीआई, गुलजार बस्ती, बीकाजी टेकरीमोड़िया श्मशान और सिंधियों का चौक सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

इसके अलावा सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मुकताप्रसाद रोड, सरवाड़ा बस्ती, सिलावटों की मस्जिद के पास, सेंट एनएन स्कूल, मनोज दाल मिल, गुलशन राजा मस्जिद, गुर्जर मोहल्ला, मोरपंख भवन के पास के क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
दोपहर 12:30 बजे से 03:00 बजे तक सेक्टर-3 एमडीवी कॉलोनी और जय गणेश विहार विस्तार क्षेत्र में भी बिजली कटौती की घोषणा की गई है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग रखने की अपील की है।





































