|

मास्टर बच्ची क्लब के चार खिलाड़ियों का ओपन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के चार खिलाड़ियों का अजमेर में होने वाली ओपन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 27 जून से आयोजित होने वाली है में सिलेक्शन हुआ । क्लब के सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि मास्टर बच्ची क्लब के चार खिलाड़ीयो का सिलेक्शन अजमेर में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर 14 में हुआ है ।
क्लब से जुड़े मुदित खजांची,( युवा नेता एवं उद्यमी) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि MBC क्लब लगातार पिछेल 30 वर्षों से शहरी परकोटे में प्लेयर्स तैयार करती रही है एवं पिछले पांच सालों से गर्ल टीम भी तैयार कर रही है । क्लब के कोच देवेंद्र पुरोहित (राजा सर), अभिषेक व्यास, विनोद जागा ने बताया कि क्रमशः अभय लोहार, आर्यन जागा, मितेश ओझा एवं युवराज का सिलेक्शन इस प्रतियोगिता में हुआ है । संस्था से जुड़े पदाधिकारी क्रमशः जे पी तलानिया( पूर्व आयकर आयुक्त), राजेश चुरा (समाज सेवी, उद्यमी) सुनील बांठिया, शिवाजी आहूजा, अशोक छंगाणी, नवल कल्ला, श्याम चुरा, बुंदेला सिंह, कैलाश खरखोदिया, महावीर शर्मा, त्रिभुवन ओझा, शिव कुमार, कमरूदीन, एवं मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं राजस्थान फुटबॉल संघ सचिव दिलीप सिंह एवं बीकानेर जिला फुटबाल संघ सचिव अरविंद सिंह का आभार व्यक्त किया ।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button