कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी और नकबजनी के 8 शातिर अपराधियो को दबोचा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कोटगेट थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और नकबजनी में लिप्त 8 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की कई बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकेगा।
इन 8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार:
पुलिस ने जिन शातिर आरोपियों को हत्थे चढ़ाया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
- थानचंद
- राज जावा
- पुनीत पण्डित
- रावल
- अरुण
- योगेश नायक
- आकाश पंडित
- मनोज
शहर की कई वारदातें खुलने की संभावना
कोटगेट पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं। फिलहाल पुलिस इनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इनसे पूछताछ में शहर के विभिन्न इलाकों में हुई चोरी और नकबजनी की कई पुरानी और अनसुलझी वारदातों से पर्दा उठ सकता है।



































