जूनागढ़ की खाई में बच्ची का भूर्ण मिलने से फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना,नवजात बच्ची का भूर्ण मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। टीम सावधान इण्डिया 077 के कैप्टन डॉक्टर ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया की हमारी टीम को जूनागढ़ की 50 फ़ीट गहराई मेंनवजात भूर्ण मिलने की जानकारी मिली जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुची देखा तो लगभग पूर्ण विकसित जैसा बच्ची का भूर्ण था। सूचना पर पुलिस भी पहुची। टीम सावधान के साथी तथा जूनागढ़ मैं ठेके पर काम करने वाले कुलदीप सिंह के द्वारा नवजात मृतक बालिका के शव को पीबीएम भिजवाया।टीम के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने कोटगेट थाना पुलिस को सूचना दी और प्रकरण की कानूनी जाँच करने को कहा






































