|

नाबालिग से किया दुष्कर्म ,मना करने पर अश्लील वीडियो किया वायरल,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है।पीड़िता के
पिता ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि करीब 8 माह पूर्व उसी के मोहल्ले के दो आरोपी युवक रात को 11 बजे मोटरसाइकिल पर लड़की को
बहला फुसला कर ले गए। आरोपियों ने पीडिता के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी व रातभर एक कमरे में बंद रखा। दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।उसके बाद आरोपी उसकी पुत्री को डरा-धमका कर सुबह 5 बजे घर के आगे छोड़कर चले गए। बदनामी के डर से उसने कोई कार्रवाई नहीं की और पंच पंचायती में आरोपी युवकों ने गलती मानते हुए नाबालिग
से कोई संबंध नहीं रखने व वीडियो नहीं बनाने की बात कही। उसके बाद 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे दोनों आरोपी उसके घर आए और नाबालिग
को शारीरिक संबंध कायम रखने की धमकी देते हुए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कही। नाबालिग के मना करने पर 22 अक्टूबर कोबआरोपियों ने नाबालिग के अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का है।पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button