|

Breaking:-शहर के अंदरूनी क्षेत्र में घर के आगे का हिस्सा गिरा, मचा हड़कंप:-देखे वीडियो

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर, बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक मकान का आगे का हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कोई जनहानि नही हुई। शहर के अंदरूनी इलाके के दम्माणी चौक की घटना है, जहां पर देर रात एक व्यक्ति के घर के आगे का एक हिस्सा अचानक से गिर पड़ा। देर रात आसपास रहने वालों को तेज धमाके सी आवाज़ सुनाई दी तो इलाके में हड़कंप मच गया,सभी अपने घरों से बाहर निकले देखा तो पड़ोसी के घर के आगे बड़े बडे पत्थरो का मलबा बिखरा पड़ा था। तब जाके माजरा समझ आया,घर किसी दम्माणी का बताया जा रहा है, घर मे अभी भी लोग रह रहे है। घर मेन सड़क से दूरी पर है और हादसा रात के समय हुआ जिसकी वजह से कोई जनहानि नही हुई,घर के आगे खुली जगह पर गाये भी बैठी रहती है लेकिन हादसे के समय वहां पर नही थी।

देखे वीडियो👇👇👇

https://www.instagram.com/reel/DPk2PdYk0ZW/?igsh=enliMHEwejBidDQ=

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button