Bikaner:-सड़क हादसे में युवा भाजपा नेता की दर्दनाक मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर से दुःखद खबर, सड़क हादसे में हुई युवा भाजपा नेता की मौत,,हादसा बीती रात श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर मार्ग पर हुआ जिसमें युवा भाजपा नेता विक्रम सिंह सत्तासर की दर्दनाक मौत हुई। विक्रम सिंह अपनी कार में सरदारशहर से जा रहे थे आडसर मार्ग सामने से आ रहे ऊंट को बचाने की कोशिश में कार पलटी, राहगीरों ने गंभीर घायल विक्रम को उप जिला अस्पताल में पहुंचाया, इलाज के दौरान विक्रम सिंह ने तोड़ा दम,मौत की सूचना के बाद से अस्पताल और सत्तासर गांव में लोगों की लगी भीड़।






































