विधायको की संपत्तियों में चौकाने वाला इजाफा, पश्चिम विधायक व्यास करोड़पति क्लब में शामिल!,सिद्धि कुमारी सबसे ज्यादा संपत्ति

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर,एक और जहा देश मे पिछले कई सालों से सांसदो विधायकों की संपत्तियों लगातार इजाफा हो रहा है वही दूसरी और गरीब और गरीब हो रहा है मध्यमवर्गी के लिए घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है साथ ही लखपति करोड़पति और करोड़पति अरबपति हो रहे है। और यह क्रम काफी लंबे समय से चलता आ रहा है।
बात करते है राजस्थान विधायको की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 170 विधायक करोड़पति है और उनकी संपत्ति दिनों दिन बढ़ ही रही है।

बीकानेर के 7 विधायक अब करोड़पति।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में इनकी संपत्ति में चौकाने वाला इजाफा हुआ है। विधानसभा चुनाव 2023 में दाखिल किए गए शपथ पत्र और 2025 की वर्तमान स्थिति को देखें तो साफ है कि ज्यादातर नेता करोड़पति हैं और उनकी संपत्ति में इजाफा हो भी रहा है।इनमें जो विधायक पहले से करोड़पति थे इनकी संपत्ति में भी जबरदस्त इजाफा हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीकानेर के विधायकों की संपत्ति की तुलना करें तो 2023 में घोषित संपत्ति में 2025 तक काफी वृद्धि देखने को मिल रही है।
प्रदेश के 200 विधायकों में बीकानेर की विधायक सबसे ज्यादा संपत्ति की मालकिन।
सिद्धि कुमारी (बीकानेर पूर्व) विधायक की संपत्ति 85 करोड़ थी हो अब 102 करोड़ हो गयी है । यानी 17 करोड़ का इजाफा बताया जा रहा है।
ताराचंद सारस्वत (श्रीडूंगरगढ )सुशीला डूडी (नोखा) सुमित गोदारा (लूणकरणसर)अंशुमान सिंह भाटी (कोलायत) भी करोड़पति विधायक है।नए विधायक की बात करे तो डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की संपत्ति में इजाफा हुआ है और बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की संपत्ति 55 लाख से 1 करोड़ तक पहुच गयी है जो लगभग दोगुनी वृद्धि है।
जेठानंद व्यास जो चुनाव से पहले बाइक पर जनता के बीच जाया करते थे और जो 2023 में महज़ 55 लाख की संपत्ति वाले थे,अब करोड़पति क्लब में शामिल हो गए हैं और अब वे बड़ी और महंगी गाड़ी में जनता के बीच जा रहे है! सुमित गोदारा की संपत्ति भी करीब एक करोड़ बढ़ी है। बाकी विधायक पहले से ही करोड़पति हैं और उनकी भी संपत्ति में इजाफा देखने को मिल रहा है।
सूत्रों के हवाले से बात करे तो अभी एक विधायक का वेतन 40 हजार रुपए है। वेतन और भत्ते मिलाकर एक विधायक को एक लाख 47 हजार के आसपास मिलते है। मीडिया रिपार्ट के मुताबिक मौजूदा विधायकों में 170 विधायक करोड़पति हैं।
नोट:-सारी जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर है





































