Breaking:-कपिल सरोवर में आठ साल के मासूम की डूबने से मौत


THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, कोलायत के कपिल सरोवर में एक मासूम की डूबने से हुई मौत। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रामदेवरा मेले के लिए पैदल जाने वाले एक जत्थे के साथ कोटा का ये बच्चा था। ये परिवार के साथ सरोवर के किनारे ही सो गया था। परिवार भी यहीं पर सो रहा था। देर रात संभवत: वो अंधेरे में इधर-उधर गया है और सरोवर में गिर गया। रात होने
के कारण किसी को अहसास ही नहीं हुआ कि कोई गिरा है। रात ग्यारह बजे किसी परिजन की आंख खुली तो गणेश वहां नहीं था। कोलायत पुलिस के अनुसार गणेश पुत्र प्रसाद, जाति फूलमाली, उम्र 08 साल निवासी कुन्हाडी कोटा की गुमशुदगी उसके परिजनों ने शनिवार को रात
11 बजे दर्ज कराई थी। तब परिजनों को शक हुआ कि उसे कोई उठाकर ले गया है। ऐसे में पुलिस ने देर रात वाहनों की नाकेबंदी करवाकर चैकिंग की। कहीं कोई बच्चा नहीं मिला।
जिले भर में पुलिस को अलर्ट किया गया लेकिन बच्चा नहीं मिला। रविवार दोपहर तालाब में डूब चुके गणेश का शव ऊपर आ गया। शव को बाहर
निकाला गया तो उसके परिजनों को बुलाया गया। उन्होंने उसकी पहचान कर ली। शव को मोर्चरी पहुंचाया गया।






































