Breaking:-तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने मासूम को रौंदा,शव के चिथड़े देख महिला हुई बेहोश

THE BIKANER NEWS:-,बीकानेर, बीकानेर में तेज रफ्तार का कहर,बोलेरो कैंपर 7 साल की बच्ची को बीच सड़क पर कुचलकर हुई फरार बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के शव के बिखरे चीथड़े देखे तो बेसुध हो गई महिला
बस में मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की
जानकारी ली और बच्ची के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी भिजवाया।

मामला खाजूवाला थाना क्षेत्र का है, SHO सुरेंद्र प्रजापत ने बताया- खाजूवाला इलाके के 17 KHM गांव निवासी मनीषा (7) अपनी बड़ी मां
राजू देवी (40) पत्नी मालाराम भील के साथ प्राइवेट बस में खाजूवाला में से अपने गांव जा रही थी। राजू देवी मनीषा का हाथ पकड़कर बस के गेट पर खड़ी थी। उन्होंने बताया- 18KJD नहर चौराहे पर अचानक बस बेकाबू हो गई और
मनीषा का हाथ बड़ी मां राजू देवी से छूट गया और वह बस से नीचे सड़क गिर गई। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उसे रौंद डाला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बोलेरो कैंपर की तलाश में जुटी है।
SHO ने बताया- हादसे के बाद बोलेरो कैंपर का ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया । पुलिस की टीम आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने इलाके में
नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बोलेरो कैंपर का कोई सुराग नहीं लगा।





































