|

बीकानेर: 8वीं की छात्रा का अर्धनग्न शव झाड़ियों में मिला, परीक्षा देने घर से निकली थी,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के पास एक गांव में शनिवार दोपहर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा का शव नहर के पास झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिला है। छात्रा अपनी ढाणी से 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने के लिए स्कूल निकली थी, लेकिन एग्जाम सेंटर नहीं पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे घर से स्कूल के लिए पैदल निकली थी। ढाणी से उसका स्कूल करीब 2 किलोमीटर दूर है दोपहर 1:46 बजे स्कूल प्रशासन (टीचर्स) ने परिजनों को फोन पर सूचना दी कि छात्रा परीक्षा देने सेंटर पर नहीं पहुंची है। सूचना मिलते ही परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी दूर जाने पर नहर के पास झाड़ियों में उन्हें बच्ची का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंच गया, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से साफ इनकार कर दिया। परिजन इस बात पर अड़ गए कि पहले एफएसएल (FSL) टीम मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए। फिलहाल पुलिस मौके का मुआयना कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लड़की के साथ रेप हुआ है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button