अजय मेमोरियल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, अजय मेमोरियल स्कूल रंगा कॉलोनी में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इसमें देवकी के आठवें पुत्र और दुष्ट कंस का संहार करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की लीला को गीत संगीत के माध्यम से बच्चों द्वारा सुंदर झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया। भजन गीत के साथ नन्हें बच्चों द्वारा कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति दी गई। शाला संचालक विपिन पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री रामचन्द्र थे। मुख्य अथिति द्वारा सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम की शूरुआत की गई।बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के लिए शानदार प्रस्तुति दी गई। करूणा सुथार ने माता सरस्वती का किरदार निभाते हुए सभी आगंतुकों का मन मोह लिया।
दही हांडी के कार्यक्रम का सभी बच्चों और अभिभावकों ने लुफ्त उठाया। लक्ष्मी सेवग द्वारा श्रीकृष्ण का रूप धारण किया गया।
शाला सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि शाला समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं, जिससे बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ बौद्धिक विकास भी होता रहे । इसी के साथ भावना सुथार, रीना, सपना, सरस्वती सुथार, हर्षिता बिश्नोई, खुशबू सुथार, अरूण सेन, लक्ष्मण, मनत्शा, बिलकेश, अनुष्का, रिदीका, भूमि, पलक, आदि बच्चों द्वारा अलग – अलग गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम में शाला के गणेश सर, राजेश सर, दीपिका, अंशिका, आनंदी समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।




































