|

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ट्रॉमा की आवाज बुलंद करने की अपील, 9 गांवो में पहुंचा आंदोलन रथ

31 जुलाई 2026। ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करने, श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर हाइवे को फोरलेन करने की मांग को लेकर युवा नेता हरिराम बाना आह्वान रथ निकाल रहें है। आज आह्वान रथ यात्रा निकाल रहें है। शुक्रवार को ये रथ गांव बेनीसर, भोजास, दुसारणा, लखासर, समंदसर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा व नारसीसर पहुंचा। इन गांवो में बाना ने ग्रामीणों व युवाओं से 5 अगस्त 2026 को उपखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। बाना ने युवाओं से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ट्रामा के हक की आवाज उठाने की बात कही। इस दौरान बाना के साथ जगराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, सोहन महिया, भगवानाथ कलवानियां, सुभाष, नारायण डूडी, बुधराम गांधी, नारायण नाथ कलवानियां, हरलाल बाना, ओमप्रकाश बेनीसर, डूंगर सिंवर, बीरबल साईं, नरेंद्र धतरवाल, संतोष गोदारा, बाबूलाल गोदारा, गणेश खिलेरी, मनोज गोदारा, नदीम एडिटर, पप्पू गोदारा, अजय बाना, गोपाल तर्ड, मूलचंद नायक, जयचन्द स्वामी सहित अनेक युवा रहें। वहीं गांवो में ग्रामीणों व युवाओं ने ट्रोमा निर्माण को क्षेत्र की जनता का हक बताया व इसके लिए संघर्ष को दिल खोल कर समर्थन दिया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button