|

BIG BREAKING: सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की गाज,सड़को पर लट्ठ लेकर निकली पुलिस, मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों और सड़कों को ‘ओपन बार’ समझने वालों के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर के कड़े निर्देशों के बाद आज शहर की पुलिस एक्शन मोड में नजर आई।


​सड़कों पर लट्ठ लेकर निकली पुलिस, मचा हड़कंप
रविवार को एडिशनल एसपी (सिटी) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस के आला अधिकारी भारी लवाजमे और बस भर जवानों के साथ हाथों में लट्ठ लेकर जब सड़कों पर उतरे, तो शराबियों में भगदड़ मच गई।


​दो दर्जन से अधिक शराबी चढ़े हत्थे
पुलिस टीम ने शहर के उन हॉटस्पॉट्स और सुनसान इलाकों में दबिश दी, जहाँ अक्सर लोग गाड़ियाँ खड़ी कर या खुले में शराब पीते हैं। इस औचक निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो दर्जन से अधिक लोगों को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुए दबोचा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।


​सख्त संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
बीकानेर एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन, विशेषकर महिलाओं और परिवारों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button