|

राजस्थान में फिर होगी झमाझम,इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और बीकानेर से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होगी।

कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है।

इन इलाकों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट

जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।वहीं जयपुर, दौसा, करौली, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर और सिरोही समेत कई जिलों में वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिशपश्चिमी राजस्थान में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बालोतरा, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में भी मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

12 अगस्त के बाद घटेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह दौर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा। 12 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। वहीं 14 और 15 अगस्त से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।फिलहाल दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में स्थानीय स्तर पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button