हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने मूलभूत सुविधाओं हेतु आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा) स्वर्णनगरी से 7 किलोमीटर दूरी पर स्थित जेठवाई रोड पर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वाशियो द्वारा नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह को कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं को सुधारने का ज्ञापन दिया स्पष्ट रूप ज्ञापन में उल्लेखित किया गया एक सप्ताह तक उपरोक्त कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी है इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

गौरतलब है यह कॉलोनी भी विगत 17 वर्षों से यहां के वाशिंदे बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बदतर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है।
संबंधित प्रशासन को अनेक वर्षों से उपरोक्त ज्वलंत समस्याओं से ध्यान आकृष्ट किया जा चुका है किंतु आला अफसरों के कानो में जू तक नहीं रेंग पा रही है।
2007 में आवंटित में कॉलोनी का आवंटन हुआ तब से लेकर अब तक कॉलोनी वाशी उपरोक्त समस्याओं का खामियाजा भुगत रहे है विक्रम सिंह निवासी ने ज्ञापन में बताया 2019 में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नगर परिषद को हस्तांतरित कर दी गई किंतु अनेक वर्षों से इस कॉलोनी में सड़क सीवरेज पेयजल हेतु पाइपलाइन की मांग भी रखी जा चुकी है।
किंतु किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है
इसके अलावा किसी भी प्रकार का कोई पार्क नहीं है परिणाम स्वरूप नौनिहाल बच्चे कहा पर क्रीड़ा करने जाए।
पूरी कॉलोनी में किसी भी प्रकार की रोशनी व्यवस्था से सुसज्जित नहीं परिणाम स्वरूप रात्रि में अंधेरे में चोरी और असामाजिक तत्वों से सदा भय बना रहता है आम महिलाओं का घर से निकलना असहनीय हो चुका है।
ज्ञापन के दौरान सैकड़ों कॉलोनी वाशियो के साथ महिलाएं भी ज्ञापन देते वक्त उपस्थित थी।


































