|

बीकानेर: इंदिरा रसोई का खाना खाने से 13 संविदा सफाई कर्मी बीमार, खाने में छिपकली गिरने का आरोप

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर:-रविवार को बीकानेर में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय दौरे से ठीक पहले, उनके रात्रि विश्राम स्थल (एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) के पास सफाई कार्य में जुटे नगर निगम के 13 संविदा श्रमिक फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।

​आरोप है कि बीछवाल स्थित ‘इंदिरा रसोई’ वर्तमान नाम( श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना) से मंगाए गए दोपहर के खाने में छिपकली गिरी हुई थी। खाना खाने के बाद अचानक श्रमिकों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में सभी को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

क्या कहना है जिम्मेदारों का?

  • सुपरवाइजर का बयान: संविदा फर्म के सुपरवाइजर ताराचंद चंदेलिया ने बताया कि नगर निगम की तरफ से खाना नहीं आया था, जिसके कारण श्रमिकों ने इंदिरा रसोई से भोजन किया था। खाना खाने के तुरंत बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
  • पुलिस की कार्रवाई: पीबीएम चौकी प्रभारी साहबराम ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में खाने में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

​राहत की बात यह है कि अस्पताल में भर्ती सभी 13 श्रमिक (जिनमें 3 पुरुषों सहित ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं) डॉक्टरों के अनुसार अब खतरे से बाहर हैं।

​जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली नई सरकार ने ‘इंदिरा रसोई योजना’ का नाम बदलकर ‘श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना’ कर दिया है।

​चूंकि यह योजना पहले काफी समय तक ‘इंदिरा रसोई’ के नाम से ही जानी जाती थी, इसलिए आम बोलचाल में लोग आज भी इसे पुराने नाम से ही संबोधित कर देते हैं

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button