|

बीकानेर में कल सुबह 2 घंटे बिजली कटौती, इस क्षेत्र में रहेगा असर

बीकानेर। विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शहर के कुछ क्षेत्रों में बुधवार 27 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक डी-2 क्षेत्र स्थित जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर-6 में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विभाग ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी जाएगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button