|

कोलकाता में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ गूंजा भक्तिमय माहौल

KOLKATA NEWS:-कोलकाता। महानगर के काली कृष्णा टैगोर स्ट्रीट स्थित श्री बैकुण्ठनाथ मंदिर में श्री राधे सत्संग परिवार एवं महिला विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्ममय वातावरण का निर्माण किया।
कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन श्री विपिन कुमार जी ने किया। इस अवसर पर महिला विकास मंच की सुमित्रा हर्ष द्वारा उनका दुशाला ओढ़ाकर एवं अयोध्या के श्रीराम जी की पवित्र प्रतिमूर्ति भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
कथा के प्रथम दिवस प्रेम कृष्ण आचार्य एवं वीणा आचार्य ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। श्री राधे सत्संग परिवार एवं महिला विकास मंच के सभी सदस्यों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि भागवत कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सुननी चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्ञान और वैराग्य से युक्त भक्ति ही भगवान तक पहुंचने का सच्चा मार्ग है। ज्ञान और वैराग्य के बिना भक्ति अंधी हो जाती है तथा व्यक्ति को भटकाव की ओर ले जाती है।
इस अवसर पर आशु अग्रवाल, राजेश दम्मानी, विनीता लखोटिया, शर्मिला पारीक, रेखा आचार्य, सुमित्रा हर्ष सहित श्री राधे सत्संग परिवार एवं महिला विकास मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि आज की कथा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगी। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
लाइव प्रसारण: कथा स्थल पर नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब एवं फेसबुक चैनल “Manish Ji Purohit” पर किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button