|

31 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सियावतों का बास निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र लूणकरणदान चारण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उसके 31 वर्षीय भाई भगतसिंह ने 6 जून को अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देशनोक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button