जनसुवनाई का दौर जारी, विधायक व्यास ने इन वार्ड के क्षेत्रो में सुनी समस्याएं

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 7 नवम्बर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जनसुनवाई की। वार्ड 60 और 61 क्षेत्र में आयोजित जनसुनवाई के दौरान निगम, जलदाय एवं BKECL विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि आमजन की समस्याओं की सुनवाई उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए जनसुनवाई का सतत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी इसकी गंभीरता समझे और प्रत्येक प्रकरण का आगामी सात दिन में निस्तारण कर सूचित करें। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वच्छता आदि से जुड़ी समस्याएं रखी। विधायक ने कहा कि प्रत्येक समस्या का फीडबैक लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। वहीं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी व्यवस्थाएं सुधरी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मकता के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान किशोर आचार्य, गिरिराज जोशी, आशा आचार्य, घनश्याम कच्छावा, संजीव गोयल, गोपाल सोलंकी, निर्मल जोशी, मदन आचार्य, जेठाराम, जयंत, यशपाल, राजा, जगदीश, ओम प्रकाश, किशन मोदी, सुनील दत्त, केसरी चंद, पंकज, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।






































