|

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: पहले लू, फिर बारिश के आसार

बीकानेर। राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के 7 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में फिर से आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला।

प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद तापमान लगातार बढ़ रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं बाड़मेर, चूरू, जयपुर, कोटा और जोधपुर सहित कई शहरों में भी भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।हालांकि 11 जून से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button