नाले में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, गंदे पानी के नाले में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर भारी भीड़।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के जिला उधोग संघ के पास लोगो ने एक युवक को अचेत अवस्था मे पड़े देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। शव की सूचना पर मौके पे पुलिस और खिदमतगार खादिम सोसाइटी असहाय सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे, शव को बाहर निकालकर 108 के जरिये अस्पताल भिजवाया जा रहा है,फिलहाल शव किसका है और नाले में कैसे आया इसकी जानकारी नही मिल पाई है। पुलिस पहचान करने में जुटी।





































