बीकानेर में UD टैक्स बकाएदारों पर सख्ती: नगर निगम ने कोचिंग संस्थान, जिम,भवन आदि के मालिकों को जारी किये नोटिस,प्रतिष्ठान होंगे सीज!

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: नगर निगम बीकानेर ने नगरीय विकास कर (UD Tax) वसूली अभियान तेज कर दिया है। टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अब निगम सख्त कदम उठाने जा रहा है, जिसके तहत बकाएदारों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीज किया जाएगा।

निगम आयुक्त के अनुसार, 5 मार्च को 150 बकाएदारों को कुर्की पूर्व नोटिस जारी किए गए हैं। अब ऐसे सभी बकाएदारों पर जब्ती (सीजर) की कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने इन प्रतिष्ठानों और भवन मालिकों से किया आग्रह:
- व्यावसायिक प्रतिष्ठान: शहर के सभी पेट्रोल पंप, निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल, जिम, होटल, व्यावसायिक कटला, मार्केट, सभी बैंक और प्राइवेट अस्पतालों के मालिकों को कर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- आवासीय और व्यावसायिक भूखंड के नियम: * ऐसे आवासीय भवन मालिक जिनका भूखंड 2700 वर्गफुट से अधिक है।
- ऐसे व्यावसायिक भवन मालिक जिनका भूखंड 900 वर्गफुट से अधिक है।
नगर निगम ने सभी संबंधित भवन और प्रतिष्ठान मालिकों से अपील की है कि वे अपना बकाया नगरीय विकास कर जल्द से जल्द जमा करवाएं और सरकार द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाएं।





































