|

लापरवाही बनी मौत का कारण: कार की टक्कर से मासूम ने तोड़ा दम

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक के नाना नत्थूनाथ पुत्र नारायणनाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 7 जून की शाम करीब 5:40 बजे दीपाराम पुत्र हेमाराम जाट ने लापरवाही एवं तेज गति से कार चलाते हुए उनके 6 वर्षीय दोहिते पवन को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पवन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच एएसआई गंगाराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button