|

बीकानेर: कोडमदेसर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, चार घायल

बीकानेर, 21 जून। शहर के कोडमदेसर भैरव मंदिर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा कोडमदेसर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुआ।

दर्शन करने जा रहा था परिवार: जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य पैदल ही कोडमदेसर भैरव जी के दर्शन करने जा रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पैदल चल रहे परिवार के सदस्य इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दर्दनाक दुर्घटना में घनश्याम और मिहिर (दोनों बीकानेर निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। मिहिर बुलट बाइक पर सवार था ,वहीं हादसे में चार अन्य लोग घायल होने की जानकारी मिल रही है, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया। घायलों को पीबीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है तथा उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना किन वाहनों के बीच हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button