रक्तवीर राजेश गोदारा ने 19 वीं बार महिला मरीज के लिए किया रक्तदान

THE BIKANER NEWS:बीकानेर:-पीबीएम अस्पताल बीकानेर में छट्टासर निवासी महिला मरीज भीखा देवी लंबे समय से भर्ती हैं। अब्दुल कलाम ने बताया कि, युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति बीकानेर टीम के संस्थापक रक्तवीर राजेश गोदारा ने महिला मरीज के लिए सोमवार रात 10 बजे पीबीएम ब्लड बैंक पहुंच कर अपने 25 वर्ष कि आयु में 19 वीं बार रक्तदान कर मरीज को नया जीवनदान दिया। मरीज के परिजनों ने रक्तदाता गोदारा और युवा रक्तवीर जीवनदाता सेवा समिति बीकानेर टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की।






































