बीकानेर में घी कारोबारी पर छापेमारी दूसरे दिन भी रही जारी,करोड़ों केश,गोल्ड और दस्तावेज की जांच और पूछताछ जारी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:बीकानेर में आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा द्वारा की जा रही छापेमारी ने घी कारोबार जगत में हड़कंप मचा दिया है। शहर की प्रतिष्ठित फर्म ‘मोहन लाल आशीष कुमार’ पर गुरुवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही इस जांच में अब तक करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति के संकेत मिले हैं।

अब तक के प्रमुख अपडेट्स:
- करोड़ों की संपत्ति का खुलासा: शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये नकद, भारी मात्रा में सोना-चांदी और अचल संपत्तियों (जमीनों की खरीद-फरोख्त) से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद की जानकारी मिल रही है!
- तीन ठिकानों पर एक साथ रेड: विभाग की अलग-अलग टीमें फर्म के तीन प्रमुख ठिकानों— रानी बाजार स्थित आवास, कोयला गली स्थित गोदाम और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के गोदाम— पर बारीकी से दस्तावेजों को खंगाल रही हैं।
- परिवार से पूछताछ: शुक्रवार को घर में मौजूद पुरुष और महिला सदस्यों से गहन पूछताछ करने की भी जानकारी सामने आ रही है,सूत्रों से ये भी निकलकर से रह है कि अधिकारियों ने यह जानकारी जुटाई है कि किसके नाम पर कितना सोना, नकदी और संपत्ति दर्ज है।
- सोने का वैल्यूएशन: खबरों के मुताबिक, बरामद किए गए सोने का वैल्यूएशन शनिवार को कराया जाएगा। इसके बाद ही अघोषित आय की वास्तविक तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
कार्रवाई का आधार ‘यूपी कनेक्शन’:
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल एक कारोबारी तक सीमित नहीं है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक बड़े घी कारोबारी के यहां हुई पूर्व कार्रवाई से मिले इनपुट के आधार पर बीकानेर में यह छापेमारी की गई है।
बाजार में हड़कंप, दायरा बढ़ने के आसार:
आयकर विभाग की इस सख्ती से स्थानीय व्यापार जगत और विशेषकर अन्य घी कारोबारियों में बेचैनी का माहौल है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बीकानेर के अन्य घी कारोबारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और बरामद दस्तावेजों व संपत्तियों के आंकलन के बाद ही कर चोरी की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल शहर में आयकर विभाग की मौजूदगी से सतर्कता और चर्चाओं का बाजार गर्म है।





































