|

पेंशनर को आर जी एच एस के तहत दवा विक्रेताओं द्वारा दवाइयां उपलब्ध न देने पर एक दिन का सांकेतिक धरना

जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन

जैसलमेर( कैलाश बिस्सा)
राजस्थान पेंशनर समाज जैसलमेर के अध्यक्ष श्री आनद जगानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया आर जी एच एस योजना के तहत पेंशनर्स को आवश्यक दवाइयां दावा विक्रेताओं द्वारा उपलब्ध नहीं करने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के तहत सभी पेंशनर्स /फैमिली पेंशनर्स में भरी आक्रोश व्याप्त है
एक दिन के सांकेतिक धरना देकर

जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है

ज्ञापन में उल्लेखित किया गया सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा विगत 6 माह से पेंशनर/फैमिली पेंशनर्स को आवश्यक दवाइयां नहीं देने पर पेंशनर की मांग पर पूर्ण उदासीनता बरतना

योजना के तहत दवा विक्रेताओं के पास दवा उपलब्ध होते हुए भी पेंशनर्स/फैमिली पेंशनर्स को कैशलैस के स्थान पर नगद भुगतान करने पर ही दवाइयां देना

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना

जिले में योजना के तहत अब तक आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाने हेतु कोई भी दवा विक्रेता को अधिकृत नहीं किया जाना

मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के मार्फत ज्ञापन देकर उपरोक्त सभी ज्वलंत समस्याओं का निस्तारण कर पेंशनर समाज को राहत प्रदान करे

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button