नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान रिव्यू के लिए बैठक आयोजित हुई

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर –डी.आई.सी सेंटर सेटेलाइट हॉस्पिटल हॉल में नियमित टीकाकरण माइक्रोप्लान रिव्यू के लिए बीसीएमओ कल्पना डांगी व WHO के एस. एम. ओ डॉ.अनुरोध तिवारी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन करवाया गया। टीकाकरण से कोई वंचित न रहे तथा कोई भी बच्चा व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से ना छूट पाय के संबंध में नया माइक्रोप्लान तैयार कराया , बीसीएमओ डॉ. कल्पना डांगी ने पीसीटीएस एवं uwin पोर्टल पर शत प्रतिशत डाटा एंट्री करना बताया ।WHO की तरफ से मीटिंग का संबोधन बीकानेर ब्लॉक के मॉनिटर सावन कुमार ने किया ,कोई भी एरिया माइक्रोप्लान में वंचित ना रहे सभी गांव , ढाणी, वार्ड ,मोहल्ला , हाई रिस्क एरिया को माइक्रोप्लान में जुड़वाया ,सभी anm को अपने अपने उपस्वास्थ्य केन्द्र एरिया का नक्शा नए तरह से तैयार करने के लिए विस्तृत जानकारी दी। व इस दौरान ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में BPM ऋषि कल्ला BNO भुवन BHS सुरेश स्वामी ,डॉ,आशिता गुप्ता,डॉ.चंद्र कला, डॉ.राशि सोनी , ,डॉ. विजंत निर्वाण, डॉ.ईशा गुप्ता ,डॉ.गार्गी,डॉ. वैशाली चौधरी,डॉ.शिवानी ,डॉ. मोहित सोनी WHO के अन्य सदस्य मॉनिटर पवन सिंह, जितेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह ,हर्षवर्धन ,और समस्त anm मौजूद रहे।






































