|

अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित


बीकानेर, 22 अगस्त। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।


अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सरकारी प्रेस के सामने स्थित माजीसा मेडिकोज एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 से 26 अगस्त तक दो दिनों के लिए, महिला आईटीआई के पास पटेल नगर स्थित लक्ष्य फार्मा, राजेन्द्र नगर उदासर फांटा स्थित तेजस्विनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं सादुल कॉलोनी स्थित एम एस बायोकेमिकल के अनुज्ञापत्र 25 से 29 अगस्त तक पांच दिनों के लिए, पूराना थाना रोड़ लूणकरणसर स्थित किरण मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 अगस्त से 1 सितम्बर एवं दंतौर स्थित श्री दुर्गा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 25 अगस्त से 3 सितम्बर तक 10 दिनों के लिए तथा खाटू श्याम मंदिर के सामने बीआरके पुरम स्थित खाटू श्याम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 अगस्त से 8 सितंबर तक 17 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button