|

दर्दनाक हादसा: डेमो ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

THE BIKANER NEWS.जिले के क्षेत्र जैसलसर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे बीकानेर-रतनगढ़ डेमो ट्रेन के गुजरने के दौरान रेलवे पटरियों पर एक व्यक्ति आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 62 वर्षीय मालासिंह पुत्र भोपालसिंह राठौड़ के रूप में हुई है। हादसा इतना भयावह था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
सूचना पर एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को आपणी गांव सेवा समिति की पिकअप वाहन से उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button