समस्त विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के विद्यार्थियों के लिए अवकाश बढ़ाया गया

जैसलमेर, कैलाश बिस्सा।31 जुलाई। जिले में चल रहे भवन सुरक्षा सर्वेक्षण कार्य के दृष्टिगत पूर्व में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के समस्त राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के विद्यार्थियों के लिए घोषित अवकाश की अवधि को अब 2 अगस्त (शनिवार) तक बढ़ा दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, मरम्मत आवश्यकताओं एवं अन्य सुरक्षा मानकों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आदेशानुसार सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्ववत विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।
आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।




































