|

“श्री गुरु वंदन सम्मान” एवं “सेवा सार्थक सम्मान” समारोह आयोजित

बीकानेर, – We Are Foundation की फाउंडर डायरेक्टर एवं चेयरमैन अर्चना सक्सेना के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस के अवसर पर “श्री गुरु वंदन सम्मान” एवं “सेवा सार्थक सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज में शिक्षा एवं सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में –
आनंद पारिक, सुमित शर्मा, संतोष कुमार भार्गव, नीलम पवार, प्रेमलता खनेजा, अलका पारिक, चित्रा वर्मा, गीता रामचंद्रनी, रानी पारिक, आशा स्वामी, मंजू खत्री, मोहना नारंग, RJ मयूर, एडवोकेट वीणा खुरदरा, मंजूषा भास्कर, संजीव पारीक और प्रमोद शर्मा शामिल रहे।
फाउंडर अर्चना सक्सेना ने कहा कि “शिक्षक और सेवाभावी व्यक्तित्व समाज के पथप्रदर्शक हैं। उन्हें सम्मानित करना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि कृतज्ञता का प्रतीक भी है।”
कार्यक्रम में फाउंडेशन को – डायरेक्टर अलका पारिक ने कहा कि “गुरु और सेवाभाव जीवन की सबसे बड़ी धरोहर हैं, इनके सम्मान से समाज को नई दिशा मिलती है।”
इसी अवसर पर को- फाउंडर रीना वेदवाल ने कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करते हैं।”
फाउंडेशन की समस्त पदाधिकारी नीलम सक्सेना, कौशल्या अरोड़ा और अशोक प्रजापत ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएँ दीं।

साथ ही संस्था के सचिव सुनील भाटी जी ने कहा कि “शिक्षा और सेवा दोनों ही समाज के लिए अमूल्य योगदान हैं, और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।”

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button