|

दिया पुरोहित बनी नयाशहर थाने की एक दिन की एसएचओ

बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के तहत युवा दिवस पर बारह गुवाड़ स्कूल की छात्रा दिया पुरोहित को एक दिन के लिए नयाशहर थाना प्रभारी (एसएचओ) बनाया गया। निर्धारित समय पर छात्रा ने थाने की कुर्सी संभाली और पुलिस कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।


थाना प्रभारी कविता पूनिया ने बताया कि इस दौरान छात्रा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, पुलिस स्टाफ से बातचीत की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों को जाना। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे विभिन्न मामलों की जानकारी दी और कानूनी प्रक्रियाओं से अवगत कराया।साथ ही साइबर क्राइम,बच्चियों से संबंधित कानून एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें प्रशासनिक भूमिकाओं के प्रति प्रेरित करना रहा। छात्रा ने कहा कि यह अनुभव उसके लिए अविस्मरणीय है और वह भविष्य में समाज सेवा व प्रशासनिक क्षेत्र में काम करना चाहती है।

ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर बनती

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button