|

Breaking:- निजी बस हुई हादसे का शिकार,नत्थूसर गेट क्षेत्र निवासी सहित दो की मौत,30 से अधिक घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:;एक ही परिवार के सदस्यों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में नत्थूसर गेट क्षेत्र के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी प्रहलाद चावरिया सहित लक्ष्मी देवी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो बताये जा रहे है।
अब तक मिली ​जानकारी के अनुसार हादसा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में शुक्रवार को हुआ,यह भीषण सड़क हादसा अमरपुरा फाटक के पास बने ओवरब्रिज पर कल दोपहर करीब 12 हुआ बताया जा रहा है,बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। वे बीकानेर से पीलीबंगा एक नामकरण समारोह (पारिवारिक कार्यक्रम) में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बस अमरपुरा फाटक के पास ओवरब्रिज पर पहुँची, वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे से मौके पर चीखपुकार मच गई, दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लक्मी नाम की महिला ने वही दम तोड़ दिया जब कि घायल 75 वर्षीय प्रहलाद चावरिया को इलाज के लिए बीकानेर ला रहे थे उसी दौरान उनकी मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हनुमानगढ़ रेफर किया गया है।
​हादसे की सूचना मिलते ही पीलीबंगा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में ​तमन्ना, मंजू, पुखराज, आकांक्षा, गायत्री, शीतल, खुशबू, जीतू, ओमप्रकाश, विराट, सुशीला, योगेश, निरमा देवी, शायर, इंद्रप्रकाश, चंदा देवी, मैना देवी, विक्रम, उषा देवी, नीलम, सुनीता, भंवरलाल, कांता, प्रहलाद, नरेश, कृष्णा, शिवजी, शंकरलाल और पियुष घायल बताये जा रहे है।
​पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button