शहर के इन थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहित ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 24 फरवरी दोपहर करीब डेढ़ बजे नायकों के मोहल्ले की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नायकों का मोहल्ला निवासी रवि नायक पुत्र कालूराम नायक ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बहन दुर्गा की शादी अजय के साथ हुई थी और इन दिनों वह अपने पीहर में रह रही थी। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार का संदेह नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



































