|

अलर्ट:-बीकानेर में होगा ‘ब्लैकआउट’!बजेंगे सायरन मॉक ड्रिल की समीक्षा बैठक

THE BIKANER NEWS::^बीकानेर जिला प्रशासन आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वृहद सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रहा है। कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने इसकी रूपरेखा तय की। जिसके बाद जल्द ही ब्लैकआउट हो सकता है!

मॉक ड्रिल की मुख्य बातें:

अपील: इस ड्रिल में पुलिस, गृह रक्षा दल और स्वयंसेवक भाग लेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, घबराएं नहीं और अफवाहों से बचें

उद्देश्य: आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना। यह अभ्यास सामरिक महत्व वाले स्थानों पर किया जाएगा।

गतिविधियां: इसमें हवाई हमले की चेतावनी, सुरक्षित निकासी, खोज व बचाव और आपात प्रतिक्रिया का अभ्यास शामिल होगा। नियंत्रण कक्षों के बीच समन्वय और हॉटलाइन की जांच भी की जाएगी।

ब्लैकआउट: चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर करीब 15 मिनट का ब्लैकआउट रखा जाएगा।

सायरन प्रणाली: चेतावनी सायरन 2 मिनट रुक-रुक कर बजेगा, जबकि स्थिति सामान्य होने (ऑल क्लियर) का संकेत 2 मिनट लगातार बजने वाला सायरन होगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button