वार्ड 21 की समस्याओं को लेकर धरना, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन — 23 तक समाधान नहीं तो 24 को फिर होगा प्रदर्शन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के वार्ड नं. 21 में मूलभूत सुविधाओं की गंभीर शिकायतों को लेकर आज अध्यक्ष बिलाल अहमद खिलजी के नेतृत्व में बड़ा धरना प्रदर्शन किया गया।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष हसन अली गोरी ने बताया कि वार्ड 21, बंगला नगर में लंबे समय से सड़क निर्माण, सीवर लाइन, पीने के पानी की पाइपलाइन कनेक्शन और साफ-सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याएं बनी हुई हैं। इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
धरने में बड़ी संख्या में लोग शामिल
धरना प्रदर्शन में अनेक वरिष्ठजन, स्थानीय नेता और हजारों की संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
पूर्व महापौर मकसूद अहमद, नितिन वत्स, राहुल जादू संगत, इशाक अली एडवोकेट, उपेंद्र श्रीमाली, हरिकिशन जाट, इमरान सैयद, अयूब अली, चंद्रशेखर चांवरिया, कामराज गोयल, अब्दुल हमीद गोरी, सैय्यद वली मोहम्मद, खेरदिन राठौड़, सिकंदर राठौड़, शबनम बानो, इस्माइल खिलजी, रोहित वाल्मीकि, भागीरथ सुथार, अब्दुल लतीफ साई, आमीन साई, कालूराम नायक, एडवोकेट मकबूल खान, भोमाराम नायक, मनोज नायक, मनीष जाट, रविंद्र वाल्मीकि, बुलाकी सुथार, मोहम्मद इस्लाम खिलजी, नंदलाल नायक, नरपत सिंह राजवी, सैयद सद्दाम हुसैन, सद्दाम हुसैन गोरी, असद अली गोरी, जबरूद्दीन गौरी, बरकत खिलजी, मुस्तफा खिलजी, अशरफ साईं, इमरान एडी, हैदर खोखर, जावेद गौरी, समीर गौरी, लियाकत, अब्दुल गफ्फार, कसम अली देशवाली, जाकिर हुसैन साई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
रविवार तक का आश्वासन, नहीं हुआ समाधान तो फिर प्रदर्शन
धरने में मौजूद अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए रविवार, 23 तारीख तक सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
धरना आयोजकों ने चेतावनी दी है कि—
“यदि 23 तारीख तक समाधान नहीं हुआ, तो 24 तारीख को फिर से बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।”





































