|

Bikaner:-दो कारो की जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत,गाड़ी काटकर निकाले शव

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में सोमवार रात को हुआ भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर ही मौत, कई गम्भीर हालत में पीबीएम में भर्ती। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसे में पांच जनों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा दो कारों के आमने-सामने भिड़ने के कारण हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे
का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार लोग बाहर आकर गिर गए। चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बीकानेर आते वक्तनरास्ते में दम तोड़ दिया । हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों को एक-दो
बॉडी सड़क पर मिली। कुछ घायल भी सड़क पर गिरे मिले। एक कार में सवार अभयसिंह पुरा निवासी करण, बिग्गा निवासी दिनेश जाखड़,
श्रीडूंगरगढ़ निवासी मदन सारण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बिग्गा निवासी मनोज जाखड़ की।बीकानेर ले जाते समय मौत हो गई। ये सभी लोग खाटूश्याम मंदिर करने गए थे। वहीं, दूसरी कार में बैठे नापासर निवासी सुरेन्द्र कुमार ने भी हादसे में दम तोड़ दिया। इसी कार में सवार नापासर निवासी संतोष कुमार, मल्लूराम, जितेन्द्र, लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम भी रहा। सड़क पर बिखरी बॉडी और गाड़ियों के टुकड़े हटाकर जाम खुलवाया।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button