बीकानेर: पूरे शहर पर तीसरी आँख से नजर रखने वाली ‘अभय कमांड’ ट्रेफिक पुलिस स्टाफ पार्किंग से स्कूटी चोरी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।
पूरे बीकानेर शहर की सुरक्षा, ट्रैफिक और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखने वाले ‘अभय कमांड सेंटर’ की सुरक्षा में ही सेंध लग गई है। एक बेहद चौंकाने वाले मामले में, जिस विभाग पर शहर की निगरानी का जिम्मा है, उसी परिसर (कैंपस) के अंदर ट्रेफिक पुलिस पार्किंग से एक महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी चोरी हो गई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार
घटना 24 जनवरी की है। अभय कमांड कंट्रोल रूम में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी शीतल नाथ अपनी ड्यूटी के लिए पहुंची थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी ट्रैफिक पुलिस थाने के स्टाफ पार्किंग में खड़ी की थी, क्योंकि अभय कमांड और ट्रैफिक थाना एक ही परिसर में स्थित हैं।
शीतल नाथ जब रात 9 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके वापस लौटीं, तो पार्किंग से उनकी स्कूटी गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब स्कूटी नहीं मिली, तो अंततः 26 जनवरी को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई गई। मामले की जांच एसआई विनोद कुमार को सौंपी गई है।
जिस थाने पर शहर की पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी है और जिस अभय कमांड के पास सीसीटीवी सर्विलांस का जिम्मा है, वहीं से स्टाफ की गाड़ी चोरी हो गई।
हालांकि यातायात निरीक्षक (Traffic Inspector) नरेश निर्वाण ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार कियाहै । उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं लाया गया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि थाना परिसर काफी बड़ा है, हो सकता है गाड़ी पार्किंग से बाहर खड़ी की गई हो, फिर भी वे मामले का पता लगवाएंगे।




































