कोलकाता से बड़ी खबर : एज्रा स्ट्रीट की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग,दमकल की गाड़ियां मौके पर

KOLKATA NEWS:-कोलकाता के मध्य हिस्से में स्थित एज्रा स्ट्रीट इलाके में शनिवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, आग इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम से शुरू हुई और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए कम से कम 20 फायर टेंडर मौके पर भेजे। आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी, जिसके बाद लगातार कई घंटों से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग की तीव्रता के कारण पूरी तरह नियंत्रण पाने में दिक्कतें आ रही हैं।
राज्य अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि,
“घटना के समय किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इमारत के भीतर कोई फंसा नहीं है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेराबंद कर दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।”
दमकलकर्मियों की टीमें तेजी से काम कर रही हैं और अधिकारी लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। मौके पर भारी भीड़ और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से पूरा क्षेत्र अलर्ट मोड में है।
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है…





































